{"_id":"689255d1fb695ebf8f0509f7","slug":"case-filed-against-four-persons-including-the-inspector-who-took-action-against-the-youth-on-the-charge-of-bike-theft-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128795-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक चोरी के आरोप में युवक पर कार्रवाई करने वाले दरोगा समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक चोरी के आरोप में युवक पर कार्रवाई करने वाले दरोगा समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
बाजापुर गांव में बाइक चोरी के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजवाने वाले दरोगा व सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई को फर्जी बताते हुए आरोपी शाहिद अब्बास की पत्नी कनीज फातिमा ने बताया कि उसका पति 19 अक्टूबर 2024 को मंझनपुर के चकनगर मोहल्ला स्थित अपने साढ़ू के यहां गया था। इस बीच कोतवाली में तैनात तत्कालीन उपनिरीक्षक संजय राय, आरक्षी अखिलेश, फतेहपुर बहादुर कुशवाहा व महिला सिपाही ने उसके पति को पकड़ लिया।
इसके बाद 21 अक्टूबर को बाइक चोरी के किसी मामले में उसके पति को मंझनपुर के बाले शहीद बाबा मजार के समीप से गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया। पूछने पर मुखबिर से सूचना मिलने की बात कही गई। पुलिस की इस कार्रवाई से आहत पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनी नहीं गई। इसके बाद कनीज ने अदालत का सहारा लिया।
विज्ञापन
बोले अफसर
पुराने मामले में पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया है। प्रकरण में उपनिरीक्षक संजय राय, सिपाही अखिलेश, फतेहपुर बहादुर कुशवाहा सहित अज्ञात महिला आरक्षी व अज्ञात मुखबिर के खिलाफ मंगलवार शाम केस दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है।
- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक