{"_id":"69178a34d40e77fdd00f7afe","slug":"case-filed-against-20-unidentified-persons-including-four-named-persons-for-uprooting-boundary-stone-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132404-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीमा पत्थर उखाड़ने में चार नामजद सहित 20 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीमा पत्थर उखाड़ने में चार नामजद सहित 20 अज्ञात पर केस
Sat, 15 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 10 बनपुकरा में राजस्व टीम की पैमाइश के बाद सीमांकन पत्थर उखाड़ने के विरोध में मारपीट करने पर सैनी पुलिस ने चार नामजद सहित 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
कस्बे के बनपुकरा वार्ड के मोहन लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसडीएम न्यायालय से गाटा संख्या 1032 में हदबंदी का आदेश हुआ था। सप्ताह भर पहले राजस्व निरीक्षक मिथलेश पाल के नेतृत्व में टीम पहुंची थी। टीम ने रकबे की पैमाइश कर सीमा पत्थर स्थापित कराया था।
आरोप है कि बुधवार दोपहर विपक्षियों ने पत्थर तोड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर लोग मारपीट करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड के राजेंद्र, अमन कुमार, विरेंद्र कुमार व कमंगलपुर गांव के कमल सिंह समेत 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।