{"_id":"6661bcb01be83525070aa971","slug":"case-against-six-in-case-of-assault-on-former-village-head-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112516-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पूर्व ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पूर्व ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में छह के खिलाफ मुकदमा
Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में छह के खिलाफ मुकदमा
-- चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में मंगलवार शाम हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रतगहा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद यादव मंगलवार की शाम ट्रैक्टर से अपने खेत की मिट्टी बराबर करवा रहे थे। इसी दौरान गांव का शिवासागर यादव परिजनों के साथ पहुंचा और मेड़ काटने का उलाहना देते हुए गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने परिजनों के साथ मिलकर लाठी- डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने थाने जाकर छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम शिवासागर यादव उसके भाई संजय व सिद्धार्थ, जुगेंद्र यादव उसके भाई अजमेर व असंत लाल पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
-- -- -- -- -- -- --
खेत से मिट्टी निकालने का विरोध करने पर महिला को पीटा
चायल। चरवा कोतवाली के चरवा गांव में खेत से मिट्टी निकालने का विरोध करने पर महिला बेरहमी से पीटा गया। भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय का कहना है कि बुधवार को सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा निवासी पट्टीदार उनके खेत से मिट्टी निकाल कर बेच रहे थे। मां गोदा देवी के विरोध करने पर सभी ने उनकी पिटाई कर गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। बृहस्पतिवार सुबह नरेंद्र ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।संवाद