Kaushambi : प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने में निर्दल उम्मीदवार के खिलाफ केस, वीडियो हुआ था वायरल
नगर पंचायत करारी के निर्दल उम्मीदवार को बिना अनुमति महिलाओं के झुंड के साथ प्रचार-प्रसार करते हुए प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार की रात करारी कोतवाली में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पंचायत करारी के निर्दल उम्मीदवार को बिना अनुमति महिलाओं के झुंड के साथ प्रचार-प्रसार करते हुए प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार की रात करारी कोतवाली में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नगर पंचायत करारी से निर्दल उम्मीदवार महताब बृहस्पतिवार की शाम दर्जनों महिलाओं के साथ बिना अनुमति कस्बे में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान प्रचार में शामिल लोग वोट के लिए प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी फ्लाइंग स्क्वायड के मजिस्ट्रेट सूर्य प्रकाश पांडेय को हुई तो वह मौके पर पहुंचे।
जांच पड़ताल करते हुए मजिस्ट्रेट ने देर रात करारी कोतवाली में आरोपी निर्दल उम्मीदवार महताब के साथ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार प्रसार करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने भी अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कड़ा के बसपा प्रत्याशी के पति समेत 40 पर मुकदमा
नगर पंचायत कड़ा से अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी के समर्थन में उनके पति अतहर अली अब्बास बृहस्पतिवार को इस्माइलपुर गांव में बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा करके जना सभा कर रहे थे। शिकायत के बाद कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची। जनसभा समाप्त कराते हुए उपनिरीक्षक नीरज कुमार उपाध्याय ने कडाधाम कोतवाली में आरोपी अतहर अली अब्बास, छबिलाल, कुलदीप, जुबैर अहमद, नुरानी, अकिल अहमद, इमरान अली, सग्गा, अबरार, रमेश, सैयद हासिम, गुड्डू निवासी कड़ाधाम समेत 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
नगर पालिका मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक ई-रिक्शा वाहन पर हार्न लगाकर प्रचार किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट मनीष यादव ने वाहन को सीज कर दिया। साथ ही नगर कोतवाली में प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करा दिया।