{"_id":"674500d91244660f610b0434","slug":"case-against-bribe-taking-accountant-and-clerk-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119021-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रिश्वतखोर लेखपाल व मुंशी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रिश्वतखोर लेखपाल व मुंशी के खिलाफ मुकदमा
Tue, 26 Nov 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
सरसवां गांव में तैनात लेखपाल और उसके मुंशी पर भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर एक युवक से 55 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। बाद में कब्जा दिलाने का दबाव बनाने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दंपती की पिटाई भी की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
सरसवां निवासी भानु प्रताप का आरोप है कि हल्का लेखपाल संदीप सिंह और उसके मुंशी मोनू ने लगभग चार महीना पहले भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये रिश्वत लिए थे। दोनों ने एक जमीन भी दिखा दी।
कब्जा दिलाने के लिए कहा गया तो कुछ दिन तक हीलाहवाली की, इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा। आरोप है कि कोतवाली से लेकर आला अफसरों तक ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
महेवाघाट इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि पीड़ित ने मत्स्य पालन के लिए मिली पट्टे की भूमि पर मकान का निर्माण करा लिया है। लेखपाल ने उसे नोटिस दिया था। दबाव बनाने के लिए उसने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।