फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against 10 including bride's maternal uncle for assault in guest house

गेस्ट हाउस कांड: दुल्हन के मामा समेत 10 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 24 Apr 2022 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Case against 10 including bride's maternal uncle for assault in guest house
सरायअकिल के करन चौराहा स्थित शुक्रवार रात गेस्ट हाउस संचालक व कन्या पक्ष के बीच हुई मारपीट, बवाल मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दुल्हन के मामा समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कन्या पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण कन्या पक्ष के लोगों में रोष है। रविवार को परिवार के लोग एससी हेमराज मीणा के पास शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन अवकाश के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करन चौराहा स्थित राव गेस्ट हाउस में शुक्रवार को अर्का महावीरपुर निवासी चंद्रभूषण शुक्ला की भतीजी स्वाति की शादी थी। बरात गोपाल मिश्र का पूरा से आई थी। रात को खाना परोसने व महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर गेस्ट हाउस संचालक, उसके कर्मियों और कन्या पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस पर गेस्ट हाउस संचालक शरद राव ने अपने तमाम साथियों को फोन करके बुला लिया और कन्या पक्ष को जमकर पीटा। हंगामे व बवाल की सारी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

चंद्रभूषण शुक्ला ने बताया गेस्ट हाउस संचालक शरद राव की तहरीर पर पुलिस ने स्वाति के मामा सच्चिदानंद समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले व एससी-एसटी के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि उनकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। चंद्रभूषण का कहना है गेस्ट हाउस संचालक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छेड़छाड़ की है। उनके पक्ष के कुछ लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बनाए थे जिसे पुलिस ने डिलीट करा दिया। आरोप है कि गेस्ट हाउस संचालक ने अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी वजह से महिलाओं में भगदड़ मच गई। महिलाओं को पीटने के साथ जेवरात भी लूटे गए। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में उनके पक्ष से कार्रवाई नहीं की। इस बाबत इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed