फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car riders kidnapped the married woman who came to Nanihal

Kaushambi News: ननिहाल आई विवाहिता को अगवा कर ले गए कार सवार

Sun, 12 Mar 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Car riders kidnapped the married woman who came to Nanihal
मंझनपुर। ननिहाल में होली खेलने आई एक विवाहिता को कार सवारों ने अगवा कर लिया। विवाहिता के घर उसी के फोन से कॉल करके धमकी दी गई। आरोपियों का कहना है उन्होंने शादी करने के लिए विवाहिता को अगवा किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का कहना है उसकी शादीशुदा भांजी पिछले दिनों होली मनाने घर आई थी। बृहस्पतिवार शाम भांजी घर के बाहर बैठी थी तभी प्रयागराज के मुंडेरा में रहने वाला आर्यन सिंह अपने साथी चिन्मय पांडेय के साथ कार से पहुंचा और भांजी को जबरन गाड़ी से ले गया।
विज्ञापन


युवक का कहना है भांजी के फोन से आर्यन ने कॉल करके बताया कि उसने विवाहिता से शादी करने के लिए उसे अगवा किया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed