{"_id":"660c118deb137431e107e2bc","slug":"car-lost-control-due-to-collision-with-truck-and-hit-milkman-incident-captured-in-cctv-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110228-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने दूधिए को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने दूधिए को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद
Tue, 02 Apr 2024 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बेकाबू कार ने दूधिए को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद
-- संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर के पास सोमवार शाम हुआ था हादसा
फोटो- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद अनियंत्रित हुई कार एक दूधिए से जा टकराई। जख्मी दुग्ध कारोबारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
चरवा कोतवाली के सैय्यद सरावां गांव निवासी अनिल यादव दूध का कारोबार करता है। सोमवार को दूध लेकर वह बाइक से मूरतगंज की तरफ से वापस घर जा रहा था। काजीपुर के पास प्रयागराज की ओर से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार सवार अनियंत्रित होकर दूधिए की बाइक से टकरा गया। घटना में अनिल को गंभीर चोट आई और सारा दूध सड़क पर फैल गया। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मूरतगंज के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। घायल अनिल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।