{"_id":"5ceed9fcbdec22073e11831d","slug":"car-collides-with-bike-two-students-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत
Thu, 30 May 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 30 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के तिवारी तालाब के समीप मंगलवार रात एक बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई।
चित्रकूट जिले के मऊ कस्बा निवासी राहुल (25) पुत्र गुरु प्रसाद व मानव (24) पुत्र रामवीर प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। चार दिन पहले दोनों किसी काम से घर गए थे। इसके बाद मंगलवार रात एक ही बाइक से फिर प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच तिवारी तालाब के समीप पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र दूर जा गिरे। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से घायल छात्रों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद राहुल के परिवार वालों ने उसे निजी चिकित्सालय में दाखिल करा दिया। जबकि मानव के परिजन उसको लेकर एसजीपीजीआई लखनऊ चले गए। देर रात राहुल की मौत हो गई। सुबह मानव ने भी दम तोड़ दिया। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।