फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Capture of government land, farmers protest against EO

Kaushambi News: सरकारी भूमि पर कब्जा, ईओ के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Capture of government land, farmers protest against EO
नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा कार्यालय परिसर में मांगो को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का जमकर विरोध किया। मंगलवार को नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के कार्यालय में ईओ के खिलाफ धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के टहेरा गांव में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इस भूमि पर यह कब्जेदार खेती कर रहे थे। इस वक्त भी आलू की फसल बोई है। इस मामले की शिकायत नगर पंचायत और जिला प्रशासन के पास पहुंची थी। इसके बाद राजस्व विभाग के अफसरों ने जांच कराई थी।
विज्ञापन

जांच में अवैध कब्जा मिलने पर कब्जेदारों को बोई गई फसल काटने के बाद दोबारा बोआई न करने की हिदायत दी थी। इसी मामले को लेकर भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह व अन्य कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ईओ निशंक भास्कर की मिलीभगत से कब्जेदार अब भी सरकारी भूमि पर काबिज हैं। साथ ही वह बोई गई फसल की खोदाई कराने की तैयारी कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है। जबकि, उच्चाधिकारियों ने भूमि को नगर पंचायत के कब्जे में लेने के निर्देश दिए थे।
इसी मामले का किसान नेताओं ने विरोध करते हुए ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। ईओ ने किसान नेताओं से ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इस प्रदर्शन में चंद्रभूषण सोनी, विनोद मिश्र, संपूर्णानंद, अशोक दुबे, बेला आदि मौजूद रहे।


संबंधित सरकारी भूमि नगर पंचायत के नाम दर्ज है। बीते संपूर्ण समाधान दिवस में भी किसान नेता पुष्पराज शिकायत लेकर गए थे। उसी दिन उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कर दिया था कि जिसने फसल बोई है, वही काटेगा। फिर दोबारा उस पर खेती नहीं करेगा। किसान नेता व्यक्तिगत रंजिश के कारण मामले को तूल दे रहे हैं।
निशंक भास्कर

ईओ, नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article