{"_id":"650ca53d3a7dee6a61058ff7","slug":"came-on-leave-hatched-a-conspiracy-and-went-away-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3386-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छुट्टी लेकर आया, साजिश रच कर चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छुट्टी लेकर आया, साजिश रच कर चला गया
Fri, 22 Sep 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
पीएसी के सिपाही ने ही हमलावरों को उपलब्ध कराए थे असलहे
विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी ने कमांडेंट को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर रहने वाले होरीलाल व उसकी गर्भवती बेटी बृजकली और दामाद के हत्या की साजिश छह दिन पहले ही रच ली गई थी।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया सुरेश सात सिंतबर को गांव आया था। यहां उसने अमर सिंह, जयकरन यादव के साथ मृतक के विपक्षियों व अपने सहयोगियों को हत्याकांड की पूरी योजना समझाई। आरोपियों को असलहे व कारतूस मुहैया कराया। इसके बाद नौ सितंबर की शाम ड्यूटी पर चला गया।
मृतक के घर के सामने जयकरन यादव डेयरी चलाता था। जितनी जमीन उसे मिलनी चाहिए थी, मौके पर उसे कम थी। इसलिए जयकरन साजिश का हिस्सा बन गया। एसपी ने बताया सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
पहले एक जवाब, हम बेकुसूर हैं, फिर रिकार्डिंग देख टूट गए
मंझनपुर। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि आरोपियों ने पहले खुद को बेकसूर बताते हुए खूब टहलाया। इसके बाद अफसरों ने सभी से अलग-अलग पूछताछ की। बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इसके बाद फिर से सभी को एक जगह बैठाकर बयान की रिकार्डिंग दिखाई गई तो सबके बयान में अंतर मिला। फिर बारी-बारी से सभी टूट गए और अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
बवाल के चलते खोलना पड़ा अस्थायी थाना
मंझनपुर। तिहरे हत्याकांड के बाद पंडा चौराहा में भीड़ ने जमकर बवाल किया। सात घर व कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। शांति व्यवस्था के लिए एडीजी भानु भाष्कर ने गांव में बनी आईटीआई में अस्थायी थाना खुलवा दिया। यहां इंस्पेक्टर सहित 72 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा चार सेक्शन पीएसी लगाई गई है।
प्रस्तावित सिक्स लेन के कारण बढ़ गए थे जमीन के दाम
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गांव का पंडा चौराहा प्रस्तावित सिक्सलेन के किनारे है। यहां से होकर गुजरने वाले राम वनगमन पथ के कारण जमीन के भाव आसमान छूने लगे हैं। इसी चौराहे पर पिछले साल राजकीय आईटीआई का भी निर्माण कराया गया है।
लोग कब्जा इसलिए भी कर रहे थे कि कम से कम उन्हें मुआवजा तो मिलेगा। मृतक शिवसरन ने जिस जमीन का एग्रीमेंट कराया, वह सड़क चौड़ी होने के बाद मुख्य मार्ग पर आ जाती। एसपी के मुताबिक मौजूूदा समय ही शिवसरन द्वारा ली गई जमीन की कीमत करीब 72 लाख के आसपास है। इसे लेकर वह आरोपियों के निशाने पर आ गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मुख्य खबर के साथ लगाएं
जेल भेजे गए सिपाही ने ही दी थी तिहरे हत्याकांड की सूचना
मंझनपुर। आरोपी सिपाही सुरेश सिंह ने ही घटना के बाद पुलिस को फोन कर हत्याकांड व आगजनी की सूचना दी थी। पुलिस को यह सूचना शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे दी गई।
एसपी के मुताबिक सिपाही ने अपनी लोकेशन व ड्यूटी में होने का फायदा लेना चाहा। घटना में जब मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष ने उसे नामजद किया तो सबसे पहले उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन ड्यूटी स्थल पर मिली। जब अन्य आरोपी पकड़े गए तो उन्होंने सुरेश को ही घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया। इसके बाद फिर कड़ी से कड़ी जोड़कर जघन्य वारदात का खुलासा कर दिया गया। संवाद