फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cabinate minister

ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार

Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
cabinate minister
other
नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र सिंह उर्फ ललई यादव ने विद्युतीकरण कराने में हो रही हीलाहवाली पर बिजली विभाग के एक्सईएन एके गौतम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि जब सिराथू विधायक ने डेढ साल पूर्व डेढ़ करोड़ रुपये विभाग को दे दिया तो अब तक काम क्यों नहीं हुआ। राज्य मंत्री सभी एसडीओ और जेई पर क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर जमकर बरसे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को कस्बे में ऐड लैब का उद्घाटन करने के बाद पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल के आवास पर पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री से जब सिराथू विधायक वाचस्पति द्वारा विधायक निधि से डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए जाने के बाद भी 84 गांव में विद्युतीकरण नहीं किए जाने के बावत पूछा गया तो वे हैरान हो गए। उन्होंने एक्सईएन एके गौतम को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा को तो वह बगलें झांकने लगे। इस पर मंत्री ने कड़ी फटकार लगाते हुए तीन माह के अंदर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि खराब हुए ट्रांसफार्मर 3 दिन के अंदर बदल दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो किसी की खैर नहीं होगी। उन्होंने एक्सईएन से एसडीओ और जेई के क्षेत्र मेें रहने के बाबत पूछा। उन्हें बताया गया कि सभी शहर में रहते हैं। इस पर भी मंत्री का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। कहा कि जो भी एसडीओ और जेई क्षेत्र में नहीं निवास करते उनकी सूची बनाकर भेजी जाए। शासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस मौके पर विधायक सिराथू वाचस्पति, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, हेमंत टुन्नू, चंद्रबली पटेल, कैलाश  केशरवानी, गुलाम हुसैन, ताजउद़्दीन, अबरार अहमद, रमेश यादव, ओपी कुशवाहा, भोला यादव, छितानी लाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 नगर पंचायत भरवारी के पूर्व चेयर मैन एवं सपा के वरिष्ठ नेता कैलाश केशरवानी एवं गुलाम हुसैन ने कस्बे के जेई अरूण कुमार शुक्ल पर गंभीर आरोप लगाए। ऊर्जा  राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ने एसी को फोन कर जेई को अपने कार्यालय से अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने एसी को निर्देश दिया कि भरवारी में कल अपने यहां से नया जेई भेज दें। सपा नेता हेमंत टुन्नू समेत अन्य नेताओं ने भी कई जेई की शिकायत की तो मंत्री ने कहा कि वह आज एक ही के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिन्हें भी शिकायत है उन्हें लिखकर भेजें। वह जरूर कार्रवाई करेंगे। लोगोें में सबसे अधिक गुस्सा स्थानीय जेई केएल यादव को लेकर भी रहा।


 ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र सिंह यादव आज पूरे तेवर में दिखे। उनके सामने स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा खोलकर रख दिया गया। इससे तमतमाए मंत्री ने दो बार एसी को फोन मिलाकर जमकर हड़काया। कहा कि वह शीघ्र ही कौशाम्बी का दौरा कर यहां के हालात ठीक कर लें। जब वे इलाहाबाद आए तो उन्हें दोबारा कार्यकर्ताओें से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed