{"_id":"688fbddedf449180c10e4371","slug":"by-tampering-with-documents-the-woman-grabbed-funds-bonuses-and-money-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128690-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दस्तावेजों में हेराफेरी कर महिला ने हड़पा फंड-बोनस व धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दस्तावेजों में हेराफेरी कर महिला ने हड़पा फंड-बोनस व धनराशि
Mon, 04 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के खोपा गांव में शिक्षा कर्मी की मौत के बाद दस्तावेजों में हेराफेरी कर फंड, बोनस व अन्य आर्थिक लाभ लेने वाली दूसरी पत्नी के खिलाफ मंझनपुर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खोपा निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। कोविड काल में 10 मई 2021 को पिता की मौत हो गई। मृतक आश्रित में नौकरी प्राप्त करने के साथ ही सौतेली मां ऊषा देवी ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेराफेरी की। साथ ही बोनस, फंड के साथ ही पिता के अकाउंट से रुपये और पेंशन हड़प लिया।
जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा विभाग में इसकी शिकायत की गई। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए सरायअकिल कोतवाली से लेकर पुलिस अफसरों तक गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन प्रियंका ने अदालत का सहारा लिया। इंस्पेक्टर मंझनपुर सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी ऊषा देवी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।