फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   By changing ATM card, a vicious person took out Rs 49 thousand

Kaushambi News: एटीएम कार्ड बदल शातिर ने निकाले 49 हजार

Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
By changing ATM card, a vicious person took out Rs 49 thousand
चरवा चौरहा स्थित एटीएम बूथ से सप्ताह भर पहले पैसा निकालने आए किसान के एटीएम कार्ड से शातिर ने 49 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरवा के जलालपुर शाना गांव निवासी किसान राजेश कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को वह अपनी बेटी का कार्ड लेकर चरवा चौराहे स्थित एटीएम बूथ से पैसा निकालने गया था। पैसा नहीं निकला तो बूथ पर पहले से मौजूद शातिर ने चेक करने के लिए उसका कार्ड लेकर मशीन में लगाया। इसी बीच उसने एटीएम कार्ड बदल कर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद बेटी के मोबाइल पर रुपये निकालने का कई मैसेज आया। पीड़ित के अनुसार शातिर ने उसके बेटी के खाते से चार बार में 48 हजार 800 रुपया पार कर दिया। मैसेज देख बदहवास किसान बेटी को लेकर बैंक पहुंचा। बैंक में अपना कार्ड बंद कराने के बाद उसने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाइक सवार मोबाइल छीनकर भागे, मुकदमा दर्ज
चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी पंकज सरोज शनिवार शाम बाइक से मिर्च लाद कर बाजार जा रहे थे। पेट्रोल पंप के समीप बाइक खड़ी कर किसी से बात करने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed