फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Buses do not stop at the Tedhimod intersection on the highway, though it is a stop by name

Kaushambi News: नाम का स्टाॅप, हाईवे स्थित टेढ़ीमोड़ चौराहे पर नहीं रुकतीं बसें

Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Buses do not stop at the Tedhimod intersection on the highway, though it is a stop by name
टेढ़ीमोड़ में बने फ्लाईओवर से गुरती रोडवेज।   संवाद
हाइवे स्थित टेढ़ीमोड़ चौराहे पर रोडवेज की बसें नहीं रुकतीं। अब कानपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से फतेहपुर और कानपुर की ओर जाने वाली बसें फ्लाईओवर से होकर चली जाती हैं। सर्विस लेन में बस नहीं आने से लोगों को परेशानी होती है। दिक्कत यह भी है कि इस फ्लाईओवर के बीच में कहीं से आने-जाने के लिए सीढ़ी नहीं है। इस वजह से यात्री परेशान होते हैं।
विज्ञापन

शहजादपुर में परिवहन विभाग की बसों का ठहराव स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से संभव हुआ था। करीब पांच साल से हाईवे से होकर जाने वाली हर बस यहां पर रुकती थी। बीते साल यहां फ्लाईओवर का निर्माण हो गया। इसके बाद से बसें सर्विस लेन पर न आकर ऊपर से ही आती-जाती हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस से जिन लोगों को यात्रा करनी होती है। वे हाईवे पर टेढ़ीमोड़ के पहले और बाद में करीब एक किलोमीटर का चक्कर काटकर बस पकड़ने के लिए लोग पैदल फ्लाईओवर पर जाने को मजबूर हैं। यहां के कारोबारियों के लिए यह सफर सबसे कठिन होता है। रात में ही इनका आना जाना होता है। ऐसे में फ्लाईओवर के किनारे तक का इनको सामान के साथ चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था से टेढ़ीमोड़, शहजादपुर, बम्हरौली, झंडापुर, हिसामपुर परसखी, अंदावा, कल्यानपुर, अहिरारा सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। इससे परेशान ग्रामीण अनिल कुमार, सिद्धार्थ गौतम, रंजना देवी, अंशिका सहित आदि लोगों ने बताया कि पहले की तरह टेढ़ीमोड़ पर भी बसों के आने-जाने के साथ ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed