फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bus is not available from seraiqil bus stand after noon

Kaushambi News: सरायअकिल बस अड्डे से दोपहर बाद नहीं मिलती बस

Wed, 09 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
bus is not available from seraiqil bus stand after noon
सरायअकिल। स्थानीय बस अड्डे से दोपहर बाद रोडवेज की कोई बस नहीं मिलती है। इतना ही नहीं शाम पांच बजे के बाद प्राइवेट वाहन भी नहीं मिलते हैं। अयोध्या, वाराणसी व चित्रकूट आदि शहरों के लिए तो कोई बस सेवा ही नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


जिले के सबसे पुराने एवं प्रमुख व्यावसायकि कस्बों में शामिल सरायअकिल के व्यापारियों का प्रयागराज के अलावा अन्य शहरों में आवागमन बना रहता है। पहले यहां से प्रयागराज के लिए चार बसों का संचालन होता था, जो अब घटकर तीन हो गया है। इसी तरह लखनऊ के लिए सुबह साढ़े पांच बजे सिर्फ एक बस चलती है। कानपुर के लिए ही चार बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या, वाराणसी व चित्रकूट आदि शहरों के लिए कस्बे से कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इन शहरों में आवागमन करने के लिए यात्रियों को प्रयागराज जाना पड़ता है। कस्बा निवासी विजय नारायण शास्त्री, सतीश मिश्रा,अतुल मिश्रा,पीयूष रस्तोगी,रंजीत गुप्ता, दिनेश चंद्र त्रिपाठी आदि ने बताया कि स्थानीय बस अड्डे से दोपहर डेढ़ बजे के बाद आवागमन के लिए कोई भी रोडवेज बस नहीं उपलब्ध रहती है। इतना ही नहीं शाम पांच बजे के बाद प्राइवेट वाहन भी नही मिलते हैं। इससे परिवहन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से कस्बे से बसों का संचालन बढ़ाने की मांग की है। एआरएम लीडर रोड डिपो आरएस वर्मा का कहना है कि राजस्व के हिसाब से बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed