फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Burning of saffron flag sparks anger among upper caste army workers

Kaushambi News: भगवा ध्वज जलाए जाने से सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Tue, 04 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Burning of saffron flag sparks anger among upper caste army workers
सरायअकिल के जुगराजपुर गांव में अराजकतत्वों ने भगवा ध्वज जला दिया। इससे सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले में गांव के युवा ने भीम आर्मी से जुड़े दो नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जुगराजपुर गांव निवासी नवनीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके घर के सामने निजी कंपनी का टावर लगा हुआ है। टावर पर गांव के लोगों ने सनातन धर्म से जुड़ा भगवा ध्वज बांधा था। आरोप है कि रविवार की रात गांव के ही भीम आर्मी से जुड़े दो युवकों ने अपने 10 अज्ञात सहयोगियों के साथ भगवा ध्वज को टावर से नीचे उतारकर उसे फाड़ दिया और आग लगाने के बाद अपने संगठन का झंडा टावर के ऊपर फहरा दिया।
विज्ञापन

भगवा ध्वज जलाए जाने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को हुई उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर सवर्ण आर्मी संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच कर विरोध जताया। सूचना के बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ अराजकतत्वों को पकड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed