फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bulldozer may thunder soon in land mafia in kaushambi

पुलिस खंगाल रही कुंडली : भू-माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, जल्द गरज सकता है बुलडोजर

Wed, 30 Mar 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

पड़ोसी जनपद  प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गई संपत्ति पर बुल्डोजर तो चला मगर दोआबा में यह कार्रवाई सुस्त पड़ गई। अब फिर से पहले से चिन्हित भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
bulldozer may thunder soon in land mafia in kaushambi
डेमो - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में लोगों की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले भू-माफियों की संपत्ति पर जल्द ही पुलिस-प्रशासन का बुल्डोजर चल सकता है। अब दोबारा प्रदेश में बनी भाजपा सरकार के बाद अब खासकर भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी है। पहले से चिन्हित 17 भू-माफियाओं के अलावा अन्य नए माफियाओं की पुलिस कुंडली तैयार करने में जुट गई है।

विज्ञापन



पड़ोसी जनपद  प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गई संपत्ति पर बुल्डोजर तो चला मगर दोआबा में यह कार्रवाई सुस्त पड़ गई। अब फिर से पहले से चिन्हित भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने की तैयारी है।
विज्ञापन



प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. केजी सिंह का कहना है कि पहले से चिन्हित भू-माफियाओं का ब्योरा थाना स्तर से मांगा गया है। ब्योरा मिलने के बाद गैर कानूनी तरीके से बनाई गई संपति पर बुल्डोजर चलाने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय की शत्रु संपत्ति पर है कब्जा
जिला मुख्यालय में करोड़ों रुपये की शत्रु संपत्ति पड़ी है। जिला बनने के बाद जमीनों का भाव बढ़ा तो भू-माफिया सक्रिय हो गए। राजस्व व पुलिस से मिली भगत करके शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया जाने लगा। पिछले दिनों मंझनपुर चौराहे पर ही शत्रु संपत्ति पर हुए कब्जे की शिकायत कमिश्नर के यहां हुई थी। मामले की जांच एसडीएम सिराथू को सौंपी गई।


तत्कालीन एसडीएम रहे राजेश श्रीवास्तव ने जमीन की पैमाइश कराई। इस पर मालूम चला कि शत्रु संपत्ति की एक जमीन पर सरकार भवन तक बनाया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट भी भेजी गई लेकिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी। नया नगर मदरसे के बाहर भी शत्रु संपत्ति की जमीन पर लोगों ने घर बना लिया। बरदहाई बाजार का भी यहीं हाल है।

यहां पुलिस भी कराती है जमीनों पर कब्जा
सदर तहसील के ओसा गांव निवासी अमित कुमार का गांव के एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर विवाद था। 11 साल सिविल कोर्ट में मुकदमा चला। मुकदमे की डिक्री अमित के पक्ष में हुई। कोर्ट ने आठ फिट के रास्ते में किसी तरह का अवरोध नहीं करने को कहा। इसके बाद भी विपक्षी ने न सिर्फ रास्ते की जमीन पर दीवार खड़ी की बल्कि रास्ते की तरफ घर का बारजा भी निकाल लिया। यह कब्जा पुलिस की जानकारी में हुआ। खुद इंस्पेक्टर ने विपक्षी को बुलाकर बारजा नहीं बनाने को कहा लेकिन उसने जबरन बारजा बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed