फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Budget is a hindrance in the development of the city, nine projects are hanging in balance

Kaushambi News: नगर के विकास में बजट का रोड़ा, अधर में लटकीं नौ परियोजनाएं

Thu, 11 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Budget is a hindrance in the development of the city, nine projects are hanging in balance
मढिया मई से स्कूल जाने का कच्चा मार्ग। संवाद
नगर पंचायत अजुहा को विकसित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में तैयार की गई कार्ययोजना चार साल बाद भी अधर में लटकी है। बजट न मिलने से नगर में रैन बसेरा, मिट्टी भराई, बाउंड्रीवॉल और इंटरलॉकिंग के काम अधूरे पड़े हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नगरवासी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरों के विकास के लिए शासन करोड़ों रुपये का बजट जारी करता है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अजुहा की कई परियोजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। अधिशासी अधिकारी (ईओ) रश्मि सिंह ने शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि योजना बनने के करीब छह माह बाद शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जिसके बाद काम शुरू हुआ। हालांकि एक वर्ष तक बार-बार मांग करने के बाद भी दूसरी किस्त नहीं मिली और परियोजनाएं अधूरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एक करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी हुई तो काम दोबारा शुरू हुआ लेकिन इसके बाद से अब तक कोई बजट जारी नहीं हुआ है। नतीजा यह है कि नौ बड़ी परियोजनाएं बीच में ही अटकी हुई हैं।

इन योजनाओं का हुआ ऐलान
वित्तीय वर्ष 2020-21 में बोर्ड की बैठक में करीब 3.86 करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत के कई वार्डों में विकास कार्य कराने की कार्ययोजना बनाई गई थी। इसमें वार्ड चार के सीएचसी परिसर में रैन बसेरा, तीन सीटर शौचालय और दो सेट यूरिनल का निर्माण, वार्ड पांच में पुरवा से प्राथमिक विद्यालय होते हुए मढिया तक इंटरलॉकिंग मार्ग और दो नग क्रॉसिंग का निर्माण, वार्ड आठ गांधीनगर मोहल्ले में नहर की पुलिया से गोशाला तक इंटरलॉकिंग व तीन स्थानों पर सड़क की क्रॉसिंग, वार्ड दो अंबेडकर नगर में शायरी माता मंदिर से तिराहे तक सीसी रोड और नाली निर्माण, मढियामई मोहल्ले में रामबालक सिंह के ट्यूबवेल से रामनरेश के घर तक इंटरलॉकिंग व क्रॉसिंग, वार्ड संख्या दो की डूडा कॉलोनी के बगल में स्थित पार्क में मिट्टी भराई व बाउंड्रीवॉल निर्माण, नगर पंचायत क्षेत्र में 75-90 वाट की स्ट्रीट लाइट और जिले की सीमा पर 150 विद्युत खंभे स्थापित कर 110-130 वाट की स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनी थी। इसके अलावा नगर की सीमा में 20 मीटर के हाईमास्ट लगाना भी योजना में शामिल था।


पुरवा से प्राथमिक विद्यालय तक तो इंटरलॉकिंग हो गई लेकिन विद्यालय से मढियामई तक काम अधूरा है। इसकी वजह से स्कूली बच्चों को रोजाना 500 मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं नाली न बनने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हम सब चार साल से निर्माण का इंतजार कर रहे हैं।
- यसवीर सिंह लोधी, वार्ड पांच

अस्पताल परिसर में रैन बसेरे का निर्माण अधूरा है। इससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को रात में परेशानी उठानी पड़ती है। शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था भी खराब है जिसके चलते लोगों को खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होना पड़ता है।

- शुघर सिंह लोधी, मढियामई

नगर में अधूरी पड़ीं नौ परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी ने कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। रिपोर्ट के आधार पर जैसे ही बजट स्वीकृत होगा भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि अब तक बजट नहीं मिला है जिससे काम अधूरे पड़े हैं।
- रश्मि सिंह, ईओ अजुहा

मढिया मई से स्कूल जाने का कच्चा मार्ग। संवाद

मढिया मई से स्कूल जाने का कच्चा मार्ग। संवाद

मढिया मई से स्कूल जाने का कच्चा मार्ग। संवाद

मढिया मई से स्कूल जाने का कच्चा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article