{"_id":"583b254c4f1c1b1d2a08862a","slug":"bsp-railly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का खामियाजा भुगतेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का खामियाजा भुगतेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
other
सरायअकिल में रविवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में नोट बंदी का मामला प्रमुखता से पदाधिकारियों ने उठाया। चायल के बसपा विधायक आसिफ जाफरी ने कहा कि पीएम मोदी ने जल्दबाजी में नोट बंदी का जो फरमान जारी किया है। उसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। कहा कि आम आदमी परेशान है।
किसान व गरीब के पास खाने-पीने का संकट है। विधायक ने कहा कि सपा सरकार में जनता रोती ही रहीं है। कभी गुंडों की वजह से तो कभी माफियाओं की वजह से। मंडल कोआर्डिनेटर महेंद्र गौतम ने कहा कि सपा सरकार जो विकास का दावा कर रही है, वह सब बसपा की देन है। बसपा कार्यकाल में बनी परियोजनाओं पर सपा ने काम किया और उसे अपनी उपलब्धि बता रही है। इस मौके पर सपा छोड़कर अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के महासचिव मो. अलताफ को पदाधिकारियों ने सदस्यता दिलाई। सम्मेलन में अशोक गौतम, हरीलाल बौद्ध, मैदान सिंह पटेल, वसीम अहमद, शानु प्रधान आदि लोग रहे।