फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BSP leader munqad attacks on bjp, said hathraskand open bjp's face

हाथरस कांड ने भाजपा सरकार को किया बेनकाब: मुनकाद

Mon, 05 Oct 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
BSP leader munqad attacks on bjp, said hathraskand open bjp's face
BSP leader munqad attacks on bjp, said hathraskand open bjp's face - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने हाथरस और बलरामपुर की घटना को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। इस सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। नौकरशाह बेलगाम हो गए हैं। अनुसूचित जाति की बहन-बेटियों के साथ उत्पीड़न के मामले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कौशाम्बी दौरे पर आए थे। ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन की मंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए बसपा नेता ने कहा कि इस सरकार में युवा, किसान, बेरोजगार महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। सवाल किया कि हाथरस में बिटिया की लाश को रात में क्यों दफनाया गया? इस घटना ने सरकार के चेहरे को बेनकाब कर दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नौ अक्तूबर को पार्टी संस्थापक स्व. कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाए जाने के लिए संगठन की तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। नैतिकता के आधार पर सीएम योगी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बैठक में सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम, अमरेंद्र बहादुर भारतीय, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष चिंतामिण वर्मा, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार माधुरे, पूर्व विधायक दयाराम पासी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, आमिर काजी, महेंद्र गौतम, महताब आलम, बंशीलाल चौधरी, दशरथ लाल सरोज, अंबर भाई, मीडिया प्रभारी सूफियान समेत तमाम बसपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed