{"_id":"584460fa4f1c1bd303a8644c","slug":"bsp-leader-indrajeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, भाजपा और सपा ने जनता को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, भाजपा और सपा ने जनता को ठगा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
कांग्रेस, भाजपा और सपा ने समय-समय पर प्रदेश और देश की जनता को ठगने का काम किया है। विकास सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में दिखा है। यह बातें रविवार को कौशाम्बी ब्लॉक के मेड़रहा गांव स्थित बाग में आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री व सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने कही।
रविवार को मेड़रहा बाग में बसपा जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य अतिथि सदर विधायक इंद्रजीत सरोज रहे। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध और संचालन आनंद मोहन सिंह पटेल ने किया। जनसभा में बोलते हुए सदर विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को कई सालों तक लूटा। इसी का नतीजा रहा कि जनता ने पार्टी को सत्ता से कोसो दूर झटक दिया है। यही हाल अब सूबे की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार का है। जनसभा में पूर्व प्रमुख शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल सरोज के अलावा गिरीश द्विवेदी, भीमसेन त्रिपाठी, मोती अम्बेडकर, रामखेलावन, धीरेंद्र मिश्र, भोला सरोज, राम लखन भारतीय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।