{"_id":"577fe9f34f1c1bd7497fb9ee","slug":"bsa-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
ईद पर्व की खुमारी अभी उतरी भी न थी कि बीएसए ने सात विद्यालयों का भ्रमण कर दर्जनों शिक्षकों पर कार्रवाई की। अनुपस्थित मिले शिक्षकों को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए हैं।
विकास खंड सिराथू क्षेत्र के कोर्रो, रामपुर मडूकी, खोराव, मनमऊ, बम्हरौली सहित सात विद्यालय में शुक्रवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय के हेडमास्टर सहित दर्जनों सहायक अध्यापक नदारत पाए गए। प्राथमिक विद्यालय कोर्रो द्वितीय से प्रारंभ भ्रमण अभियान में 89 बच्चों के सापेक्ष मात्र तीन बच्चे पाए गए।
वहीं कोर्रो प्रथम में प्रधानाध्यापक शाबी इस्लाम, नीतू सिंह, पूजा सिंह अनुपस्थित मिली। विद्यालय में मात्र शिक्षा मित्र राधा देवी उपस्थित पाई गईं। उधर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर मडूकी में 92 के सापेक्ष मात्र 13 बच्चे उपस्थित पाए गए। जिस पर बच्चों की उपस्थित बढ़ाए जाने में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार खोराव में सहायक अध्यापक व्योमेश मिश्रा, सुनीता सिंह, सोमवंती देवी अनुपस्थित पाए गए। जबकि मनमऊ में 153 बच्चों के सापेक्ष मात्र 8 बच्चों की मौजूदगी दर्ज की गई। बम्हरौली में 88 बच्चों के सापेक्ष मात्र दो बच्चे ही विद्यालय में मौजूद रहे। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीएसए दल सिंगार सिंह यादव ने अनुपस्थित शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने की बात कहते हुए बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।