{"_id":"66244de9d921e307d700cf97","slug":"brought-a-gram-stall-taught-my-daughter-and-made-her-a-topper-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-110858-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लाई चना का ठेला लगाकर बेटी को पढ़ाया और बनाया टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लाई चना का ठेला लगाकर बेटी को पढ़ाया और बनाया टॉपर
Sun, 21 Apr 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
लाई चना का ठेला लगाकर बेटी को पढ़ाया और बनाया टॉपर
-- टिटिरिहा की रहने वाली अंशिका ने जिले में हासिल किया छठवां स्थान
फोटो नं-80
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भरवारी। अगर कोई चाह ले तो वह गरीबी में भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर टॉपर बना सकता है। नगर क्षेत्र के रहने वाले भोला गुप्ता ने यह सिद्ध कर दिया। ठेले पर लाई चना बेचकर अपनी बेटी को पढ़ाया और टॉपर बना दिया।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात रामनगर के टीटीरिहा के रहने वाले भोला गुप्ता कस्बे में लाई चना का ठेला लगाते है। भोला गुप्ता के चार बच्चे हैं। अपने इसी छोटे से व्यापार से होने वाली आमदनी से वह परिवार पाल रहे हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। उनकी बेटी अंशिका ने नगर स्थित श्री हुबलाल इंटरमीडिएट काॅलेज से इंटर की परीक्षा दी थी। इसमें अंशिका ने 95 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में छठवां स्थान प्राप्त किया है। अंशिका को 500 में 475 अंक मिले। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के साथ पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। वहीं, परिजन भी खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काॅलेज के प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी आदि ने छात्रा का मुंह मीठा कराया।