{"_id":"683370836f6e7f768a000393","slug":"breaking-the-lock-of-the-empty-house-of-the-chamber-of-commerce-president-rs-8-lakhs-stolen-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126023-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: व्यापार मंडल अध्यक्ष के सूने घर का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: व्यापार मंडल अध्यक्ष के सूने घर का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी
Mon, 26 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 26 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
ओसा में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
नगर कोतवाली के ओसा चौराहा में शनिवार रात व्यापार मंडल अध्यक्ष के सूने घर को चोरों ने निशाने पर ले लिया। भुक्तभोगी प्रमोद के मुताबिक ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी-गहने समेत तकरीबन आठ लाख रुपये की चपत लगाई है। आरोप है कि पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया।
ओसा चौराहा निवासी प्रमोद केसरवानी ने बताया कि वह व्यापार मंडल में स्थानीय नवीन मंडी के अध्यक्ष हैं। साथ ही आढ़ती भी हैं। मूल रूप से करारी निवासी प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार को भाई के घर मांगलिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह परिवार सहित करारी गए थे। शनिवार की दोपहर प्रमोद ओसा स्थित अपने घर आए और काम निबटाकर शाम को फिर करारी चले गए।
आशंका है कि आधी रात पड़ोसी की छत के रास्ते चोर प्रमोद के बरामदे में पहुंचे फिर दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि बक्से व आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये नकद, करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर, जमीन रजिस्ट्री के कागज समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब परिवार सहित प्रमोद घर लौटे और ताला टूटा व बिखरा पड़ा सामान देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी होने पर मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।