फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bpl card kaushambi

गरीबों के राशन पर अमीरों ने डाला डाका

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
bpl card kaushambi
other
सिराथू ब्लॉक के मोंगरी कड़ा गांव में गरीबों के राशन पर अमीरों ने कब्जा कर लिया है। पात्र गृहस्थी में गरीबों के बजाय ग्राम प्रधान, कोटेदार, सरकारी कर्मचारी व खेतिहर भूमि वाले लोग शामिल हो गए हैं। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन


    मोंगरी कड़ा गांव की हाल ही में नई पात्र गृहस्थी सूची सार्वजनिक की गई है। इस सूची में ग्राम प्रधान, कोटेदार, सरकारी कर्मचारी का नाम भी है। चौंकाने वाली बात यह है कि गांव के प्रधान अशर्फीलाल व कोटेदार ओम प्रकाश सगे भाई हैं। इनका नाम भी पात्र गृहस्थी में शामिल है। गांव के कई सरकारी कर्मचारी, कृषि भूमि व असलहा धारक समेत 278 लोग पात्र गृहस्थी में शामिल हैं। इनमें से 60 ऐसे लोग हैं जो पात्र गृहस्थी के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं पात्रों का चयन न होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। शुक्रवार को सूची के साथ ग्रामीण डीएम से मिले और पात्र गृहस्थी के चयन में हुई इस अंधेरगर्दी की शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही जांच कराकर अपात्रों के ऊपर कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में टीम भेजकर पात्र-अपात्र की जांच कराई जाएगी। यदि कोई अपात्र गलत तरीके से राशन ले रहा है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विवेक चतुर्वेदी एसडीएम सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed