फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Boy strangled to death and body thrown in drain

Kaushambi News: बालक की गला दबाकर हत्या कर नाले में फेंका शव

Wed, 21 Aug 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Boy strangled to death and body thrown in drain
कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर यमुना पुल के पास नाले में मंगलवार को एक बालक का शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट निशान और खून के धब्बे मिले हैं। वह रक्षाबंधन के दिन सोमवार को घर से संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता ने रंजिश में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है, लेकिन उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

बैरागीपुर गांव निवासी पृथ्वीपाल उर्फ राजेश निषाद ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह 8 बजे उसकी बेटियां यमुना स्नान करने महेवाघाट गईं थीं। इसी बीच उनका मझला बेटा मोहित (9) भी संदिग्ध दशा में घर से गायब हो गया। पहले तो घर वालों ने सोचा कि मोहित भी बहनों के साथ यमुना स्नान करने गया होगा। जब वह बेटियों के साथ घर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

दिनभर की खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर पृथ्वी पाल घर वालों के साथ रोने-बिलखने लगा। फिर उसने कोतवाली पहुंचकर गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए अनहोनी की आशंका जताई और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस से पृथ्वी पाल ने कहा, कि उसके बेटे की जान खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह यमुना पुल के नजदीक नाले में मोहित का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही बदहवास हुए परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे पड़े थे।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पृथ्वीपाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से गांव के ही लोगों ने बेटे मोहित की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया है।

--------------------
राखी बांधने के लिए दिन भर भाई का इंतजार करती रहीं बहनें
--पृथ्वीपाल ने बताया कि पांच बेटियों और तीन बेटों में अब एक बेटा नहीं रहा। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर पांचों बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही जल्दी-जल्दी तैयारी कर रही थीं। घर का काम जल्दी निपटा कर सभी बहनें एक साथ नदी में स्नान करने गईं थीं। ताकि, लौटकर भाइयों को राखी बांध सकें। इसी बीच मोहित के लापता होने पर घर के लोग उसकी तलाश में जुट गए। वहीं, पांचों बहनें राखी बांधने के लिए मोहित का इंतजार करती रहीं। मंगलवार को मोहित का शव मिलने के बाद से माता-पिता के साथ सभी बहनें फफक कर रो पड़ीं।
-----------
नोट-वर्जन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed