फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Boiler burst in CHC Sarayakil, four scorched in hospital kaushambi

कौशाम्बी : सीएचसी सरायअकिल में बॉयलर फटा, चार झुलसे, मची रही अफरातफरी

Thu, 10 Nov 2022 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 01:42 AM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायअकिल में बुधवार दोपहर कुछ महिलाओं की नसबंदी होना था। इससे पहले स्वीपर रामसुमेर ने नसबंदी करने वाले औजारों को बॉयलर में डालकर स्टरालाइज करने के लिए रख दिया।

विज्ञापन
Boiler burst in CHC Sarayakil, four scorched in hospital kaushambi
ब्वॉलयर। सांकेतिक चित्र। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार दोपहर  कर्मचारियों की लापरवाही से नसबंदी औजार को स्टरलाइज करने वाला बॉयलर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में बायलर के करीब बैठे नसबंदी काउंसलर समेत चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने झुलसे हुए सभी लोगों का इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायअकिल में बुधवार दोपहर कुछ महिलाओं की नसबंदी होना था। इससे पहले स्वीपर रामसुमेर ने नसबंदी करने वाले औजारों को बॉयलर में डालकर स्टरालाइज करने के लिए रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बॉयलर की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया और कुछ ही देर बाद करीब तीन बजे अचानक तेज धमाके के साथ वह फट गया।
विज्ञापन



बॉयलर फटने से करीब बैठी नसबंदी काउंसलर अर्चना(40),केवट का पुरवा गांव की आशा बहू केलपति( 50),स्वीपर रामसुमेर (35)और नेवादा गांव से नसबंदी कराने आई महिमा (30) समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  तेज धमाका सुन अस्पताल में अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों का आनन फानन इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि आपरेशन थियेटर में नसबंदी करने से पहले वार्ड ब्वॉय द्वारा बॉयलर में इंस्ट्रूमेंट स्पेशलाइज्ड किया जा रहा था। बॉयलर में स्ट्रीम ज्यादा बनने से वार्ड ब्वॉय उसे खोल ही रहा था कि अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में अस्पताल के दो कर्मचारियों समेत आशा बहू व एक महिला झुलसी है।सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति ठीक है और खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed