{"_id":"6ab8275b8910af6e4e0570af","slug":"body-of-youth-from-kaushambi-found-in-fatehpur-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149022-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फतेहपुर में मिला कौशाम्बी निवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फतेहपुर में मिला कौशाम्बी निवासी युवक का शव
विज्ञापन
बब्बू की फाइल फोटो
मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा सैदाबाद गांव निवासी बब्बू पुत्र छोटे की शनिवार को फतेहपुर जिले में मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में मस्जिद के पास उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची थरियांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बब्बू करीब एक महीने से अपनी पत्नी चांद के साथ हनुमानपुर स्थित ससुराल में रह रहा था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वार्शी करीब 11 वर्ष और छोटा आर्फी करीब छह वर्ष का है। शनिवार को मस्जिद के पास शव मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी बब्बू के पैतृक गांव नारा सैदाबाद पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। पत्नी चांद ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।