{"_id":"6aada569cf2c07b627001ada","slug":"body-of-married-woman-exhumed-on-dms-orders-post-mortem-today-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-148502-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम आज
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव निवासी रोशनी देवी पत्नी पंकज कुमार दिवाकर की मौत के मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट से शव निकाला गया। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
रोशनी देवी की 15 अगस्त 2026 को मौत हुई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को संदीपन घाट पर दफना दिया था। मृतका के माता-पिता की तहरीर पर सराय अकिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी
मृतका के पिता राकेश कुमार ने पूर्व में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार शाम को चायल एसडीएम प्रेरणा गौतम व पुलिस टीम की मौजूदगी में शव निकाला गया।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोशनी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट के बाद फंदे से लटकाकर हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें एक बेटा पांच और दूसरी बेटी तीन वर्ष की है। पति सऊदी अरब में रहता है।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट से शव निकाला गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। शनिवार को पैनल के जरिये शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।