{"_id":"6a441de8ac164fe73a07883b","slug":"body-of-class-9-student-found-hanging-at-home-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-143930-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला कक्षा नौ की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला कक्षा नौ की छात्रा का शव
विज्ञापन
बभनपुरवा में किशोरी की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर कक्षा नौवीं की 16 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेत में मूंग तोड़ने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनपुरवा गांव निवासी किसान संतोष यादव उर्फ भइयन यादव की सबसे छोटी बेटी ऋतु यादव कक्षा नौवीं की छात्रा थी। मंगलवार को वह घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान उसने घर के अंदर बांस के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
दोपहर करीब तीन बजे जब परिजन खेत से लौटे तो ऋतु को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीखपुकार मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। करारी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋतु काफी समय से बीमार चल रही थी और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और परिजनों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।