{"_id":"6abd746488ffdc81960ba26d","slug":"body-of-28-year-old-man-found-near-dfc-line-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-149245-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीएफसी लाइन के पास मिला 28 वर्षीय युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीएफसी लाइन के पास मिला 28 वर्षीय युवक का शव
विज्ञापन
मृतक सुरेश कुमार मौर्या की फाइल फोटो
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा के मजरा जिल्लापर गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मंगलवार रात करीब एक बजे युवक का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
मृतक की पहचान मकदूमपुर काजी नेवादा गांव निवासी सुरेश कुमार मौर्य (28) पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। सुरेश सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और 28 सितंबर को ही घर लौटा था। मौसेरे भाई शिव मोहन मौर्या के मुताबिक 29 सितंबर की सुबह वह मौसी के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने मौसी से फोन पर जानकारी की तो पता चला कि सुरेश वहां नहीं पहुंचा।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए दो वीडियो, फिर देर रात मिला शव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना से करीब 10 घंटे पहले सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो भी पोस्ट किए थे। इसके बाद देर रात उसका शव डीएफसी लाइन पर मिला। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन, ईयरफोन और चप्पल बरामद हुई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और हाथ टूटा होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ने कोखराज थाने में सूचना दी थी कि गिरसा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव की पहचान सुरेश पुत्र श्यामलाल निवासी नेवादा के रूप में हुई। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।