फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Blockade of compensation for

मुआवजे की लिए किया चक्काजाम

Thu, 22 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jan 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Blockade of compensation for
टेंवा। मंझनपुर तहसील के उमरा गांव निवासी छेदीलाल (45) की मंगलवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। गरीब की हुई मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार की शाम गांववाले शव लेकर सड़क पर उतर आए। मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाकर लोगों का शांत कराया।
विज्ञापन


द्वाबा में भीषण शीतलहर का जानलेवा हमला महीने भर से जारी है। ठंड की चपेट में आने से रोजाना किसी न किसी की मौत हो रही है। मंगलवार की रात भी मंझनपुर तहसील क्षेत्र के उमरा गांव निवासी छेदीलाल (45) पुत्र घसीटे लाल की ठंड लगने से मौत हो गई। छेदीलाल भूमिहीन गरीब है। वह गांव के समीप ही समोसे बनाकर बेचता है। गरीब की मौत पर गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग करते हुए घरवालों के साथ गांववाले बुधवार की शाम शव लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ की मौत से उसके पांच बच्चों की परवरिश अब विवाहिता के लिए मुश्किल  होगी। ऐसे में इस गरीब महिला के लिए मुआवजा ही एक सहारा है। उधर, सड़क जाम किए जाने की खबर लगते ही मौके पर मंझनपुर उपजिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाकर शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने की बात पर परिजन और ग्रामीण राजी नहीं हुए। फिलहाल राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed