{"_id":"5ddad6d68ebc3e54fb5d2886","slug":"bjp-workers-are-happy-in-making-the-government-in-maharashtra-kaushambi-news-ald261083547","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सरकार, दोआबा में मोदी-शाह की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में सरकार, दोआबा में मोदी-शाह की जय-जयकार
विज्ञापन
bjp workers are happy in making the government in maharashtra
- फोटो : KAUSHAMBI
महाराष्ट्र में सरकार, दोआबा में मोदी-शाह की जय-जयकार
जिले में रविवार को दूसरे दिन भी भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
मंझनपुर। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने को लेकर दोआबा के भाजपाई काफी गदगद हैं। रविवार को दूसरे दिन भी जिले के कई इलाकों में पार्टी नेताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस कामयाबी का श्रेय वो पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दे रहे हैं।
महाराष्ट्र में तमाम जद्दोजहद के बाद शनिवार सुबह आखिरकार भाजपा ने सरकार बना ली। टीवी के जरिए इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो वह खुशी से झूम उठे। शनिवार को पूरे दिन जश्न मनाए जाने का दौर चला। इसके बाद रविवार को दूसरे दिन भी खुशी मनाई गई। करारी में जिला मंत्री संजय जायसवाल की अगुवाई में पार्टीजनों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला मंत्री ने कहाकि इस सफलता का पूरा श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। इस मौके पर प्रतीक जायसवाल, पप्पू साहू, प्रदीप जायसवाल, मुनि, हरीश गुप्ता, कपिल, पंकज आदि मौजूद रहे। ऐसे ही मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नमामि गंगे परियोजना के जिला संयोजक बबलू गर्ग की अगुवाई में मिठाई बांटी। इस मौके पर धनंजय, हिमांशु, दीपक पांडेय, कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे। फैजीपुर में युवा नेता राजीव रैना, सूरज सिंह आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जनपद के अन्य हिस्सों में भी मिठाई बांटी गई।