फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP worker who is campaigning for Deputy CM's election assaulted, robbed

डिप्टी सीएम का चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, लूट

Thu, 24 Feb 2022 08:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
BJP worker who is campaigning for Deputy CM's election assaulted, robbed
सिराथू विधान सभा के गिरधरपुर गढ़ी गांव में बुधवार सुबह डिप्टी सीएम व भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य का चुनाव प्रचार करने गए भाजपा कार्यकर्ता को अराजकतत्वों ने पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की सोने की चेन व 16 हजार रुपये नकद भी छीन लिए।
विज्ञापन

शिकायत पर कड़ाधाम कोतवाली में पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को चार हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सिराथू कस्बा निवासी सुशील कुमार भाजपा कार्यकर्ता है। पुलिस को दी तहरीर में सुशील ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने साथी के साथ गिरधरपुर गढ़ी में भाजपा का प्रचार करने गया था। आरोप है कि गांव में राहुल, सुमित सहित दस लोगों ने उसे घेर लिया और प्रचार नहीं करने की बात कहकर पीटने लगे।
विज्ञापन

हमलावरों ने उसकी सोने की चेन व 16 हजार रुपये भी छीन लिए। दोबारा प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी राहुल, पवलेश, राजा और सुमित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बाकी के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed