{"_id":"5f63b6788ebc3ef4753ae119","slug":"bjp-scoffs-snatches-instead-of-giving-employment-kaushambi-news-ald286580228","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की वादाखिलाफी, रोजगार देने की बजाय छीन लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की वादाखिलाफी, रोजगार देने की बजाय छीन लिया
विज्ञापन
BJP scoffs, snatches instead of giving employment
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सपाइयों ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपाइयों ने भाजपा को समाज के सभी वर्गों का दुश्मन बताया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की अगुवाई में जनपद मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। फिर यहां से नारेबाजी करते हुए मंझनपुर चौराहा पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
धरना देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने में उन्हें महारथ हासिल है। पीएम ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे। लेकिन, वादाखिलाफी करते हुए 15 करोड़ से ज्यादा लोगों को बेरोजगार कर दिया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
कहा कि योगी सरकार को विकास की फुर्सत तब मिलेगी, जब सभी शहरों और ऐतिहासिक विरासतों का नाम बदल लेंगे। अखिलेश सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर योगी वाहवाही लूटने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
कहा कि जनता नादान नहीं है। इस मौके पर भइयालाल पाल, जितेंद्र सरोज, शहनवाज अहमद, संजीत यादव, वेद पाल, इंद्रेश यादव, शैलेंद्र कुुमार, जयकरन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर भरवारी में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महबूब आलम सज्जू की अगुवाई में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर देशराज यादव, अतुल सरोज, प्रमोद यादव, अनुराग यादव, सरवर अली, अनस, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।