फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp railly

ओलावृष्टि, पेयजल और सूखे से जूझ रहे जिले के लोग

Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में होने वाली जन संगम रैली को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोआबा से पचास हजार लोगों को ले जाने का दम भर रहे हैं, मगर इसमें भाजपाइयों को कितनी सफलता मिलेगी इसे लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जबकि भाजपाइयों के पास अपने खाते में जनहित का एक भी ऐसा काम नहीं है। जिसके भरोसे पचास हजार की भीड़ जुट सके।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इलाहाबाद में होने वाली जनसंगम रैली में भीड़ जुटाने को लेकर दिन रात पसीना बहा रहे हैं। जिलाध्यक्ष रमेश पासी की मानें तो रैली में दोआबा से पचास हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी बूथ, सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को सौंपी गई है। रैली में भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की कवायद देख दोआबा की जनता, किसानों, पेयजल और सूखे के संकट से जूझ रहे लोगों के बीच एक सवाल तैरने लगा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ओलावृष्टि के बाद फसल की बर्बादी, सूखे, पेयजल, बिजली और सूखी नहरों को लेकर भाजपा नेताओं ने पूरे दो साल में एक बार भी आंदोलन नहीं किया। किसानों को मुआवजे का चेक दिलाने के लिए कभी आवाज नहीं उठाई। भाजपा सांसद तो चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच से ही गायब रहे। ऐसे में जनसंगम रैली में दोआबा से पचास हजार की भीड़ पहुंचने से पहले ही प्रश्न चिन्ह खड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की जनसभा में नहीं जुट सकी पचास हजार की भीड़
दोआबा में अब तक बसपा, सपा, भाजपा, कांग्रेस आदि प्रमुख राजनीतिक दलों की कई रैली और जनसभाएं हो चुकी हैं। किसी भी राजनीतिक दल का मुखिया इतना लोकप्रिय साबित नहीं हो सका कि उसकी जनसभा और रैली में जिले की पचास हजार जनता पहुंच सकी हो। इसमें भरवारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा, मंझनपुर की मुलामय सिंह और मायावती की जनसभा, ओसा मंडी में मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा और करारी रिजवी कालेज में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं शामिल हैं। ऐसे में गैर जनपद में दोआबा से पचास हजार की भीड़ कहां से पहुंचेगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुआवजे की रकम से वंचित हैं दो तिहाई किसान
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से पिछले साल 90 फीसदी किसानों की फसल खेत में ही बर्बाद हो गई थी। इस बर्बादी को देख केंद्र की भाजपा सरकार ने सहायता राशि देने का एलान किया था। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद दो तिहाई किसानों तक सहायता राशि का चेक नहीं पहुंच सका। ऐसे में दोआबा का किसान प्रधानमंत्री की रैली में जाना चाहेगा ये बड़ा सवाल है।

पेयजल संकट से जूझ रहे दोआबा के बाशिंदे
 दोआबा के छह ब्लॉक पिछले चार साल से डार्क जोन में हैं। इन ब्लॉक क्षेत्रों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप हजारों की संख्या में खराब हैं। आज तक इन हैंडपंपों के रिबोर के लिए न तो प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार ने ध्यान दिया। इससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बातों में आकर क्या रैली में शामिल होने जाएंगे इसे लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जनसंगम रैली भारत के चहेते प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। उनके नाम से दोआबा की पचास हजार जनता पहुंचने का काम करेगी। इसके लिए गांव और चौराहों पर बस का पुख्ता इंतजाम रैली वाले दिन कराया जाएगा।
उत्तर मौर्य, रैली प्रभारी कौशाम्बी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed