{"_id":"61f8321182494d78dc5e391e","slug":"bjp-mlc-s-opposition-was-costly-case-filed-against-four-kaushambi-news-ald3260615101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एमएलसी का विरोध पड़ा महंगा, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एमएलसी का विरोध पड़ा महंगा, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू विधानसभा क्षेत्र के लोहटीपर गांव में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार करने गए भाजपा एमएलसी का विरोध करना सपा कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ा। एमएलसी की तहरीर पर पइंसा कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसे लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है।
प्रयागराज के तेलियरगंज मेंहदौरी निवासी सुरेंद्र चौधरी एमएलसी हैं। रविवार को वह सिराथू विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार करने आए थे। जैसे ही वह लोहटीपर गांव पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने एमएलसी के साथ बदसुलूकी की और डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसका बाकायदा वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इसे लेकर यहां भाजपा व सपा पक्ष के समर्थक आमने-सामने आ गए।
किसी तरह एमएलसी वहां से बच बचाकर बाहर निकले। इस बाबत एमएलसी ने पइंसा कोतवाली में अफजलपुर गांव के मजरा लोहटीपर निवासी यशवंत यादव, कैलाश यादव, मनीष यादव, पप्पू यादव आदि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।