फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp leader wins

जश्न मनाने को फुर्सत भी है, मौसम भी है

Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
bjp leader wins
kaushambi
कौशाम्बी में भाजपा का कब्जा होने से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत का जश्न मनाने के लिए उनके पास फुर्सत भी है और होली पर्व का मौसम भी संग है। जिसका वह जमकर लुत्फ उठा भी रहे हैं। भाजपा समर्थकों ने होली पर्व को यादगार बनाने के लिए अलग से इंतजाम भी किए हैं।
विज्ञापन


  कौशाम्बी में इस होली पर्व के मायने बहुत खास है। यूं तो हर घर में गुझिया बनेगी और रंग खेला जाएगा, लेकिन इस होली में होली का रंग पर्व से दो दिन पहले ही भाजपा समर्थकों पर चढ़ गया था। भाजपा ने तीनों सीटों पर कब्जा कर लिया है। भगवा के साथ केसरिया रंग में कार्यकर्ता डूब चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ही होली मना ली थी, लेकिन अभी इसका चरम बाकी था। सोमवार को भाजपाई होली के रंग में खास नजर आएंगे। इसको उन्होंने खास बनाने की तैयारी भी कर ली है। होली पर्व में वह घर-घर जाकर लोगों को जीत की बधाई देने की तैयारी कर चुके हैं। शांति पूर्वक वह इस होली को यादगार मनाने की कोशिश में है। जीते हुए प्रत्याशी भी इसमें शामिल होकर होली का रंग और चोखा करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से मिले विधायक
मंझनपुर से नवनिर्वाचित विधायक लाल बहादुर ने क्षेत्र भ्रमण कर रविवार को कार्यकर्ताओं को बधाई दी। करारी में सुरेश जायसवाल के घर पहुंचे। मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर मोहन श्याम केशरवानी, मजर अब्बास रिजवी, श्याम सुंदर केशरवानी, संजय कुमार जायसवाल, हरिश कुुमार गुप्ता, शारधा प्रसाद साहू, दिनेश केशरवानी, कंधई लाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed