{"_id":"61cb610a46cca47c47608dda","slug":"bjp-has-given-a-lot-of-respect-to-the-society-ram-naresh-paswan-kaushambi-news-ald32372098","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को भाजपा ने बहुत सम्मान दिया : राम नरेश पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को भाजपा ने बहुत सम्मान दिया : राम नरेश पासवान
विज्ञापन
BJP has given a lot of respect to the society: Ram Naresh Paswan
समाज को भाजपा ने बहुत सम्मान दिया : राम नरेश पासवान
जिला पंचायत परिसर में हुआ अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन हुआ। इसमें अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज को भाजपा ने बहुत सम्मान दिया है। भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जाति का हित है। सभी ने झूठे वादे कर समाज को ठगा है। आज समय आ गया है कि भाजपा को वोट देकर बहुमत से सरकार बनाने की।
सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि केवल भाजपा में ही अनुसूचित समाज सुरक्षित है। गैर भाजपाई सरकारों ने अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक समझा। बसपा सरकार में झूठे वादे किए गए। विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह सरोज ने कहा कि समाज के लोग 2022 के विधान सभा चुनाव में पुन: जिले की तीनों सीटों से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर बहुमत की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल, सुनील मिश्रा, मदन पासी, लालचंद्र फौजी, चंदीलाल सोनकर, दिलीप पासी, राजेंद्र कोरी, मंजे पासी, महेश पासी, सोहन, चंद्रबली, शिवपूजन, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।