फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP government is bent on killing democracy: Satyendra

लोकतंत्र की हत्या करने में तुली है भाजपा सरकार- सत्येंद्र

Thu, 25 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP government is bent on killing democracy: Satyendra
लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है भाजपा सरकार : सत्येंद्र
विज्ञापन

कर्नाटक में विधायकों को खरीदने का लगाया आरोप
मंझनपुर में विरोध, प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। देश में सत्तासीन भाजपा गठबंधन की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। कर्नाटक में विधायको की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस गठबंधन को विफल करने का प्रयास किया गया। यह बातें कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य सतेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को मुख्यालय में आयोजित विरोध, प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।

कहा कर्नाटक में जिस तरह से 24 दिन के अंदर अलोकतांत्रिक व अमर्यादित तरीके से कांग्रेस सरकार गिराना निंदनीय है। कहा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तभी से कांग्रेस शासित राज्यों की सरकार गिराने का कुचक्र रचा जा रहा है। उपाध्यक्ष शाहिद अली ने कहा कि कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश में सरकार गिराने का ऑपरेशन चलाया जा रहा है। विरोध, प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने उप जिला मजिस्ट्रिेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नैय्यर रिजवी, श्याममूर्ति तिवारी, मोहम्मद मकसूद, कुलदीप शुक्ला, अब्दुल कादिर, नसीम उद्दीन, प्रीतम सिंह, राहुल सिंह, आजम, मोहम्मद हारून, शफीक, श्यामलाल, गुड्डू गौतम, शारदा प्रसाद, अनिल केसरवानी, पप्पू, इजहर अब्बास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed