फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra

भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा: मिश्रा

Wed, 28 Jul 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra
BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra - फोटो : KAUSHAMBI
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया। साथ ही कहा कि ब्राह्मण समाज का हित सिर्फ बसपा में है। 2007 के चुनाव में जब ब्राह्मण समाज के लोग भारी संख्या में जीतकर विधानसभा पहुंचे तो बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें उचित सम्मान दिया। कैबिनेट मंत्री के अलावा ब्राह्मण समाज के लोगों को दर्जा प्राप्त मंत्री भी बनाने का काम किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव मंगलवार को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में बसपा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। इसी कारण भाजपा नेता प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

भाजपा खुद के बजाय भगवान को चुनाव लड़ाने का काम कर रही है। जबकि भगवान श्रीराम ने राम राज्य की स्थापना की थी। भाजपा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के नाम पर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रत्येक दो घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। अनुसूचित वर्ग को भी निशाना बनाया जा रहा है। लिहाजा, अनुसूचित जाति के लोगों को भी संभल कर रहने की जरूरत है। कहा कि जब उन्होंने अयोध्या से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत की तो उनसे तमाम लोगों ने प्रश्न किया कि यहां आपको आने की क्या जरूरत थी? अयोध्या में हमारे सम्मेलन के ठीक अगले दिन ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच गए।
इससे जाहिर है कि भाजपा को हमारे सम्मेलन से खतरा महसूस हो रहा है। कहा मैंने अयोध्या जाकर देखा तो अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं शुरू हुआ है। जबकि करोड़ों रुपये का घोटाला अयोध्या के विकास के नाम पर हो गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में बसपा सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, जिलाध्यक्ष संतोष गौतम, पार्टी के ब्राह्मण समाज के जिला प्रभारी प्रदीप गर्ग, पूर्व विधायक दयाराम पासी, संगम लाल मिश्रा, राजू गौतम, अंबर भाई, महेंद्र गौतम, भानू कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद मौर्या, रमेश गौतम समेत तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार व स्वस्ति वाचन के साथ हुआ स्वागत
करीब 12 बजे बसपा महासचिव सतीश मिश्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार व स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत किया। इसके बाद उनके माथे पर चंदन लगाया गया। शंखध्वनि की गई। इसके बाद युवा बसपा नेत्री ने राष्ट्रीय महासचिव को चांदी का हाथी भेटकर स्वागत किया। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी गदा, फरसा, गणेश जी की प्रतिमाएं भेट कीं।
उछाला बिकरू कांड
बसपा महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की हत्याएं हुई। बिकरू कांड में चार दिन की नवविवाहिता साढ़े 16 साल की खुशी दुबे को जेल में डालकर सड़ाया जा रहा है। उसकी जमानत नही होने दी जा रही है।
कार्यक्रम में नहीं दिखे ब्राह्मणों के चर्चित चेहरे
बसपा महासचिव सतीश मिश्र के कार्यक्रम को लेकर पूरी जिला इकाई दो दिन से एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थी। जिले के चर्चित ब्राह्मणों की मान-मनौव्वल की गई। उन्हें बस कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए मनाने का प्रयास किया गया। लेकिन मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव के आगमन पर ऐसा नहीं हो सका। कार्यक्रम में चर्चित ब्राह्मण चेहरों की मौजूदगी नहीं होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।

सनातन धर्म को खत्म करना चाहती है भाजपा
बसपा महासचिव ने कहा कि भाजपा सनातन धर्म को ही खत्म करना चाहती है। इसीलिए सैकड़ों संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जो संचालित भी हो रहे हैं उनमें शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। संस्कृत विद्यालयों को मठों तक सीमित किया जा रहा है। जिससे की ब्राह्मणों के बच्चे संस्कृत की शिक्षा से वंचित हो जाएं। संस्कृत की पढ़ाई करने वालों को इसी उद्देश्य से सरकारी नौकरी भी नहीं दी जा रही है।

BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra

BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra- फोटो : KAUSHAMBI

BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra

BJP doing politics in the name of Lord Ram: Mishra- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed