{"_id":"5cb62cafbdec2223512dafce","slug":"bjp-candidate-did-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और प्रसपा के प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और प्रसपा के प्रत्याशी ने किया नामांकन
Wed, 17 Apr 2019 12:57 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
nomination
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजदेव ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। विनोद सोनकर ने चार और राजदेव ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया।
निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर चिल्ला शहबाजी मजरा सैयद सरावां निवासी हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में दर्शाया कि उनके पास चार लाख 25 हजार चार सौ नकद है जबकि पत्नी संगीता सोनकर के पास तीन लाख 27 हजार नौ सौ रुपया है। विनोद सोनकर के पास चायल में इंडेन गैस की एजेंसी है। विनोद सोनकर और उनके पत्नी के बैंक खातों में लाखों रुपया जमा है। इसके अलावा पति-पत्नी के पास लाखों के जेवरात भी हैं।
नामांकन के दौरान विनोद सोनकर के साथ चायल विधायक संजय गुप्ता, सदर विधायक लालबहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद भी मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजदेव ने अपने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास नकद के तौर पर महज 50 हजार रुपया है। जबकि पत्नी के पास पैसा नहीं है। फिक्स डिपॉजिट और बैंकों में काफी पैसा जमा है। वाहन के रूप मे एक जीप और छह ग्राम सोने के जेवरात हैं।