फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bikers looted farmer on gun point

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटा कर किसान को लूटा

Thu, 01 Jul 2021 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
bikers looted farmer on gun point
चरवा। चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में बुधवार की देर शाम घर लौट रहे एक ट्रैक्टर मालिक को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर नकदी लूट लिया। साथ मे रहे लोगों के ललकारने पर बदमाश मारपीट कर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की तहरीर पर चरवा पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के समसपुर निवासी प्रद्युम्न मिश्रा किसान है। बुधवार को वह अपने निजी ट्रैक्टर को बनवाने के लिए तिल्हापुर मोड़ गए थे। लौटते समय चरवा कोतवाली के रतगहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जेब के रखी सात हजार पांच सौ रुपये की नगदी जबरन छीन लिया। साथ मे रहे लोगों के ललकारने पर आरोपी बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाने पहुंचे किसान ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed