{"_id":"651c623ba294611ee90c5644","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3778-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
कड़ा। कड़ा कोतवाली के कमालपुर गांव के समीप मंगलवार शाम बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
कड़ा धाम कोतवाली के दौलतपुर कसार मजरा सुल्तानपुर निवासी मनोज कुमार (39) खेती कर परिवार का गुजारा करते थे। मनोज मंगलवार को किसी काम से सैनी गए थे। शाम 6 बजे घर लौटते समय रास्ते में कमालपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। इससे मनोज बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग पुलिस व परिजनों को सूचना देते हुए मनोज को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते कि इससे पहले उसकी सांस थम गई।
इसी बीच मौका पाकर दूसरा बाइक सवार वाहन समेत भाग निकला। घटना के बाद से मनोज की पत्नी सुनीता और बेटे नवीन व नैतिक की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
-- -- -- -- -- --