फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding youth dies in accident, brother-in-law injured

Kaushambi News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जीजा घायल

Fri, 24 May 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in accident, brother-in-law injured
मृतक जावेद अहमद की फाइल फोटो।
संदीपनघाट कोतवाली के तेरामील के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में साथ रहे युवक के जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के धन्नी गांव निवासी जावेद अहमद (40) समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को जावेद पड़ोस में रहने वाले अपने जीजा अलीम के साथ मंगलवार को किसी काम से सरायअकिल गए थे। रात में वापस घर लौटते समय रास्ते में तेरा मील के पास किसी चार पहिया वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को मूरतगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बुधवार की शाम जावेद को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जावेद की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जावेद बाइक पर पीछे बैठे थे। बाइक चला रहे उनके जीजा अलीम ने हेलमेट पहन रखा था। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed