{"_id":"65f9faf6f82396a3c2015136","slug":"bike-riding-youth-dies-after-hitting-pole-son-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109770-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, बेटा घायल
Wed, 20 Mar 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 20 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजू दिवाकर की फाइल फोटो।
सरायअकिल कोतवाली के सुरसेनी गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिमशरीरा के अमीना गोराजू निवासी राजू दिवाकर (30) की ससुराल पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ गांव में है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राजू अपने 6 वर्षीय बेटे राज को साथ लेकर पत्नी को बुलाने ससुराल जा रहा था। रास्ते में सुरसेनी गांव के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड़े बिजली के पोल से टकरा गई।
हादसे में सिर पर गहरी चोट लगने के कारण राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके बेटे राज को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई जख्मी
ओसा मंडी के समीप सोमवार शाम रिश्तेदारी से घर लौट रहे प्रतापगढ़ के हथिगवां निवासी राघवेंद्र व उसके भाई रावेंद्र हादसे में जख्मी हो गए। अज्ञात वाहन चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जख्मी राघवेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।