{"_id":"6632dc5a1991f73de90fc814","slug":"bike-riding-youth-dies-after-falling-into-pit-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111191-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गड्ढे में गिरे बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गड्ढे में गिरे बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 02 May 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
गौसपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में आकश की मौत के बाद घटना स्थल पर जुटे लोग। संवाद
संदीपन घाट कोतवाली के तेरहमील के समीप बुधवार सुबह बाइक अनियंत्रित होने की वजह से सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। यह उसने हेलमेट लगाने की सावधानी बरती होती तो उसकी जान बच सकती थी।
कुरई गांव निवासी आकाश (19) पुत्र रामचंद्र मजदूरी करता था। मंगलवार को वह बाइक से प्रयागराज मजदूरी करने गया था। रात में निर्माणाधीन मकान की छत की स्लेप डालकर वह बुधवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था।
परिजनों के मुताबिक तेरहमील के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण बाइक चला रहे आकाश को सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास रहे लोगों से आकाश की मौत की जानकारी पाकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव कब्जे में लिया।
थाना प्रभारी भुवनेश चौबे का कहना है कि नशे की हालत में बाइक चलाने से युवक बाइक समेत गड्ढे में गिरा और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।