फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding teenager dies in road accident, one injured

सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, एक घायल

Thu, 05 May 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies in road accident, one injured
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के मूरतगंज कस्बा स्थित एसबीआई के सामने बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के मलाकनागर निवासी भगवानदीन का 15 वर्षीय बेटा शुभम अपने परिवार के ही संतलाल (25) के साथ बुधवार की शाम किसी काम से मूरतगंज बाजार आया था। रात तकरीबन आठ बजे घर वापस लौटते समय एसबीआई मूरतगंज के समीप सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक बाइक चला रहा संतलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही ही हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि चार पहिया गाड़ी भरवारी कस्बा निवासी चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता के भाई की थी। वह अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed