{"_id":"66318d2c9a5fd3eb670f7567","slug":"bike-riding-teenager-dies-due-to-collision-with-auto-case-registered-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111160-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज
Wed, 01 May 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 01 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजू की फाइल फोटो।
सरायअकिल कोतवाली के करन चौराहे के समीप सोमवार शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव निवासी भुग्गा ने बताया कि सोमवार शाम उसका बेटा राजू (16) सरायअकिल बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। रास्ते में करन चौराहा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजू को राहगीरों ने पास स्थित अस्पताल पहुंचाया था।
उधर घर पहुंचने में देरी हुई तो परिजनों ने राजू के मोबाइल पर फोन किया तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। खबर मिलते ही बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टरों ने राजू को सीएचसी ले जाने की सलाह दी। एंबुलेंस की मदद से घायल राजू को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने देखते ही राजू को मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत पर परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ऑटो सीज कर दिया है।